मुखिया सहित ग्रामीणों व थाना प्रभारी की सहयोग से नशा मुक्ति पर जोर, समिति का होगा पुनर्गठन
Emphasis on de-addiction with the cooperation of the village head, villagers and police station in-charge, committee will be reconstituted

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नशामुक्ति अभियान के तहत 2012- 13 में चांदपुर पंचायत की मुखिया पूर्णेन्दु सरकार के नेतृत्व में चांदपुर युवा समाज कल्याण समिति गठन करके 2023-24 तक शराब, गांजा, हीरोइन बिक्री और पीना, जुआ आदि बंद करके रखा था। लेकिन 2020 से कोरोना के उक्त समिति निष्क्रिय होने पर 2024-क्ष25 मे फिर नशा बिक्री शुरू हुआ था, मगर ग्रामीणों के आवेदन पर मुखिया पूर्णेन्दु सरकार की अध्यक्षता में पाकुड़ मुफ़सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा की उपस्थिति में 31 मई 2025 को शाम 7 बजे चांदपुर पंचायत सचिवालय में चांदपुर युवा समाज कल्याण समिति की एक आमसभा सम्पन्न किया गया था। जिसमें शराब, गांजा, हीरोइन बिक्री, जुआ खेलने पर पाबंदी लगाया गया था और उक्त समिति की पुनर्गठन हेतु 29 जून 2025 को शाम 7 बजे एक आमसभा बुलाया गया है। इसी बीच 21 जून 2025 को रात 10:30 बजे शराब बिक्री पाबंदी लगाया जाने के बावजूद बिक्रम दास शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया और 22 जून 2025 को शाम 7 बजे ग्रामीणों द्वारा उक्त बिक्रम दास को सामाजिक दंड प्रदान करते हुए और बिक्रम दास ग्रामीणों द्वारा दिया गया दंड ग्रहण करते हुए शपथ लिया कि वह और कभी शराब बिक्री नहीं करेगा।



