पत्रकार शमीम अंसारी की बेटी की शादी में शरीक हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत कई अधिकारी और पत्रकार
Health Minister Dr. Irfan Ansari along with many officials and journalists attended the wedding of journalist Shamim Ansari's daughter

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। चेंगाईडीह, रविवार की रात जामताड़ा थाना क्षेत्र के चेंगाईडीह गांव में वरिष्ठ पत्रकार शमीम अंसारी की पुत्री की शादी धूमधाम से सम्पन्न हुई। इस मौके पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग जुटे और शादी समारोह में शामिल होकर शादी की महकती खुशबू को खुशनुमा बना दिया। शादी में झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और शमीम अंसारी को बधाई दी। उनके साथ जिले के कई वरीय अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर जामताड़ा, नारायणपुर, मिहिजाम, महिला थाना एवं कर्माटांड़ सहित जिले के प्रमुख थाना प्रभारियों की उपस्थिति भी देखने को मिली। साथ ही जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की भव्यता और लोगों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि पत्रकार शमीम अंसारी न केवल एक सम्मानित पत्रकार हैं, बल्कि समाज में उनकी गहरी पैठ और लोकप्रियता भी है।


