रामपुर शाहबाद
समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन भानू ने समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।भारतीय किसान यूनियन भानू तहसील समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन किसानों की समस्याएं को लेकर दिया क्षेत्र ग्राम तुरखेड़ा में चकरोड की मनरेगा द्वारा मिट्टी डाल दी गई है बीच में पेड़ खड़े हैं जिनको कटवाकर रास्ता चालू किया जाए वहीं क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में तालाब है बरसात के मौसम में तालाब का पानी प्राथमिक विद्यालय और किसानों की फसल में घुस आता है जिसे फसल को खराब हो जाती है तालाब का पानी नाला बनवाकर आरिल नदी की झील से मिलाया जाए ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम तूरखेड़ा में शहीद सैनिक शिवचरण के नाम से नाले का निर्माण किया गया था जो अभी तक अधूरा पड़ा है इसे पूरा कराया जाए उधर कस्बा शाहाबाद में गाटा संख्या 1851 च सरकारी नॉन जेड ए की भूमि है इस जमीन पर खेल का मैदान बनाया जाए इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे ।


