रवि शर्मा की हत्या में शामिल पच्चीस हजार का ईनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

जानकारी के अनुसार थाना मुरादनगर पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण जोन द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु सलेमाबाद झाल पर लगातार चेकिंग की जा रही थी तभी एक बाइक सवार व्यक्ति रावली रोड की ओर से आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस टीम को देखकर हुसैनपुर रोड की तरफ बाइक को तेजी से भगाने लगा, शक होने पर जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो वह ढींडार गांव की तरफ जाने वाले रोड से मिल्क रावली को जाने वाले खड़ंजे पर बाइक को तेजी से मोड कर भागने लगा जल्दबाजी में तभी उसकी बाइक फिसल कर गिर गई, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया जिसमें गोली चलाने वाले अभियुक्त के पैर मे गोली लगी, जिससे अभियुक्त घायल होकर नीचे गिर गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्त अजय उर्फ मिनी उर्फ छोटू पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मिल्क रावली थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को अरेस्ट कर लिया। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि 18 जून को मुरादनगर क्षेत्र मे हुई रवि शर्मा की हत्या में वह शामिल था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुरादनगर पर हत्या का एक मुकदमा पंजीकृत है।



