खैरथल
पहली ही बरसात में घरों तक घुसा पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । खैरथल में हुई मानसून की पहली बारिश ने ही सोमवार को लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जहां एक ओर गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन बरसात के कारण हुए जलभराव से कई गुना परेशानी बढ़ गई। शहर के एमडीआर 25 पर स्थिति मातोर रोड की रिहायशी कालोनी में जलभराव होने से लोगों के घरों के अंदर तक पानी भरा गया। वहीं जसोरिया कालोनी,कुठली, कई स्थानों पर जलभराव हुआ।शहर के कलेक्टर आफिस के मैंनगेट,नगरपरिषद, थाना रोड भी जलभराव देखा गया।
सोमवार को मानसून की पहली बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था व नालों की स्थिति उजागर कर दी। हालांकि नगरपरिषद ने चार पांच दिनों से ही छोटे-बड़े नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया था, लेकिन मुख्य रोड़ के नालों की सफाई भी नही करा पाया ,नाले जाम होने से ,कचरे से अटे पड़े नालो के कारण सड़को पर पानी बहा और भरा पड़ा है और कालोनियों मे सड़को पर भरा लोगो के घरों में घुसा लेकिन शहर की कई कालोनी व मोहल्ले ऐसे हैं, जहां हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है सड़क पर जलभराव होने से गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। पानी से बचाव के लिए लोग अपने सामान को घर में अन्य स्थान पर शिफ्ट करते दिखाई दिए कालोनियों में हर साल जलभराव होता है निवासियों ने बताया बरसाती नालों के अपने रास्ते थे जिससे बरसाती पानी का निकास होता था उन पर सड़के बना दी गई। वो नाले अतिक्रमण की भेंट चढ़ गये इसी कारण जलभराव होता है लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पालिका ने बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं कराई। इससे परेशानी हुई है।


