संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत दी गई मनोनयन पत्र
Nomination letter given under Organization Creation Program 2025

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत पाकुड़ सदर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत झिकारहाटी पूर्वी में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन कर मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष मानसारुल हक, 20 सूत्री सदस्य मोहम्मद जहीरुल इस्लाम, पंचायत अध्यक्ष नजरुल शेख, मंडल अध्यक्ष असरफुल शेख, मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद आतिउर रहमान, सोहीदुल इस्लाम, शमीम अख्तर, कबीर शेख, मुकीम शेख एवं मोजी शेख की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद नजरुल शेख को सौंपते हुए नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी की जड़ों को मजबूत करने का महाअभियान है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस संगठन को सशक्त और संगठित बनाया जा रहा है।



