मथुरा

सीडीओ के निरीक्षण में आधा दर्जन मिले अनुपस्थित, काटा वेतन 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना  द्वारा राजीव भवन परिसर मे संचालित समस्त कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनको निरीक्षण के समय डीडीओ गरिमा खरे, डीडीओ धनंजय जायसवाल, डीपीओ श्रीमती बुद्वि मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी  विशाल कुमार, सहायक निबन्धक सहकारिता विवेक कौशल, एई बलवीर चौधरी, सीवीओ एनएन शुक्ला, डीआरडीए के पीडी एके उपाध्याय, आरईएस के एक्सईएन कन्हैया लाल सहित समस्त अधिकारी उपास्थित मिले। निरीक्षण के समय विभिन्न कार्यालयों में आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने एवं अनुपस्थित दिवस का वेतन बाधित करने हेतु सम्बन्धित विभगाध्यक्षों को निर्देशित किया गया। सीडीओ ने निरीक्षण के समय सहायक निदेशक के कार्यालय में निष्प्रोज्य रखे सामान की नियमानुसार नीलामी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने कार्यालयों की प्रतिदिन साफ सफाई करायें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button