मुरादाबाद

मदरसे से भागा नाबालिग मुरादाबाद स्टेशन पर मिला 

चाइल्ड लाइन ने लिया संरक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। असम के एक मदरसे से भागा किशोर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोते हुए मिला। स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने जब किशोर को अकेले रोते देखा तो चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को अपने संरक्षण में लेकर बाल गृह में रखा।
किशोर मानशिक रूप से काफी परेशान
प्राथमिक पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह असम के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था, लेकिन वहां की पढ़ाई और माहौल से वह संतुष्ट नहीं था। उसने बताया कि दो दिन पहले उसने मदरसे के पांच अन्य दोस्तों के साथ भागने की योजना बनाई और सभी साथ निकल गए। हालांकि रास्ते में वह अपने साथियों से बिछड़ गया और अकेला मुरादाबाद पहुंच गया। चाइल्ड लाइन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि किशोर मानसिक रूप से बेहद परेशान लग रहा था। फिलहाल उसे बाल गृह में रखा गया है और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है।
अधिकारियों का कहना है कि किशोर की काउंसलिंग कराई जा रही है और जल्द ही उसके परिवार वालों से संपर्क कर उसे घर भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button