लातेहार
46 टीबी मरीजो के बीच वितरण किया गया पोषण टोकरी
Nutrition baskets were distributed among 46 TB patients

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिले के बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सीसीएल द्वारा टीबी मरीजो के बीच पोषण टोकरी का वितरण किया गया ।उक्त पोषण टोकरी का वितरण डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने किया ।मौके पर जानकारी देते हुए डॉक्टर अलीशा टोप्पो बताया है कि बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाजरत 46 टीबी मरीजों के बीच प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीसीएल के द्वारा पोषण टोकरी का वितरण किया गया ।मौके पर सीसीएल की सहयोगी सीआईएनआई संस्थान के कम्युनिटी फैसिलिटी अरविंद कुमार,बीटीएम मृत्युंजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे ।



