मुरादाबाद

बिजली संकट पर सियासी गरमी, मुरादाबाद में अपना दल (K) का धरना-प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, निजीकरण और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को अपना दल (के) कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने, निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने और 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की गई।
24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग की
मंडल अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि आम जनता पहले से ही महंगाई से बुरी तरह त्रस्त है। अब बिजली दरों में बढ़ोतरी और निजीकरण की नीतियों ने जनजीवन को और कठिन बना दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही बढ़ी हुई दरें वापस नहीं लीं और निजीकरण की प्रक्रिया बंद नहीं की तो अपना दल (K) व्यापक जन आंदोलन के तहत जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।
धरना-प्रदर्शन में ठाकुर मंजू राठौर, आंचल कश्यप, राहुल सागर, राकेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कश्यप, बी.एल. गुप्ता, सरोज देवी, राजबाला कश्यप, अजय अग्रवाल, अजय सैनी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार की बिजली नीति का विरोध करते हुए इसे आम आदमी के हितों के खिलाफ बताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button