गोड्डा

संदिग्ध हालात में मिला महिला की शव , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महगामा- ललमटिया थाना क्षेत्र जिले के एक शांत इलाके में उस समय सनसनी फैल गई। जब 24 जून की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान 20 वर्ष पार्वती हेंब्रम के रूप में हुई है, जो 19 जून की शाम से लापता थी। परिजनों ने बताया कि विवाहिता अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंततः 24 जून की सुबह ग्रामीणों ने गांव के नजदीक पहाड़ी क्षेत्र में एक पेड़ से शव को लटकता हुआ देखा, जिसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के शरीर पर संदिग्ध चोट के निशान भी पाये गये हैं, जिससे परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। परिजनों का कहना है कि महिला की ससुराल वालों से पहले से घरेलू विवाद चल रहा था और उसी विवाद के चलते उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। वही थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो पायेगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना से इलाके में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। महिला संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी मामले में सक्रिय हो गये हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button