गोड्डा

शोभापुर मंदिर परिसर में फेबर ब्लॉक निर्माण कार्य का हुआ विधिवत शिलान्यास

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
गोड्डा। जिले के मेहरमा प्रखण्ड के सुखाड़ी पंचायत स्थित ऐतिहासिक शोभापुर मंदिर परिसर में सोमवार को फेबर ब्लॉक निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मेहरमा उत्तरी जिला परिषद क्षेत्र की सदस्य ज्योति कुमारी ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की।।शिलान्यास कार्यक्रम में सुखाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार कर्ण, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर ठाकुर सहित शोभापुर गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी ने कहा कि शोभापुर मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे में मंदिर परिसर का समुचित विकास अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने बताया कि फेबर ब्लॉक निर्माण से जहां मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, वहीं परिसर की स्वच्छता और सौंदर्य में भी वृद्धि होगी। इस दौरान ग्रामीणों ने भी जिला परिषद सदस्य की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से मंदिर परिसर में पक्के फर्श निर्माण की मांग थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम ने भी मंदिर विकास कार्य में पंचायत की ओर से हरसंभव सहयोग देने की बात कही। पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार कर्ण ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया और कहा कि गांव का धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान इसी तरह के प्रयासों से संभव है।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। मौके पर कई स्थानीय बुद्धिजीवी, युवा और महिलाएं भी मौजूद थीं। अंत में सभी ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य ज्योति कुमारी का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे ही विकास कार्यों की उम्मीद जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button