अलवर

भगवान जगन्नाथजी के मेले के अवसर पर  चित्र उकेरेंगे अलवर के नन्हे चित्रकार 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर  : भगवान श्री जगन्नाथ जी के मेले के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मेला कमेटी के महंत धर्मेंद्र शर्मा ने बताया  कि चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजक  शिक्षाविद ओ पी शर्मा एवं सहसंयोजक शिक्षाविद मोहित पंडित को बनाया गया है। चित्रकला प्रतियोगिता 5 जुलाई 2025 (शनिवार)को सुबह 9:00 बजे श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय रोडवेज बस स्टैंड के पास अलवर में आयोजित होगी।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्री जगन्नाथ मेला कमेटी के तत्वाधान में  किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भगवान जगन्नाथ जी के मेले व रथयात्रा के विषय पर पर आधारित  विषय पर चित्र बनाये जा सकेंगे।
 प्रतियोगिता  जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में आयोजित होगी।
 जूनियर ग्रुप में कक्षा पांचवीं से  आठवीं तक के  स्कूली बच्चे भाग ले सकेंगे एवं सीनियर ग्रुप में  कक्षा नौवीं से  12वीं तक के बच्चे  भाग ले सकेंगे।
 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले  प्रतिभागी बच्चे अपने स्वयं के विद्यालय में  2 जुलाई तक आवेदन करेंगे । विद्यालय के प्रतिनिधि 2 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे तक बच्चों की सूची अग्रवाल स्कूल बस स्टैंड के पास  जमा करा  सकेंगे ।
 चित्रकला प्रतियोगिता में ड्राइंग शीट छात्रों को नि:शुल्क आयोजन समिति की ओर से दी जाएगी एवं  अन्य सभी सामग्री बच्चे अपने साथ स्वयं के स्तर पर  लायेंगे।
दोनों ग्रुपों में  प्रथम द्वितीय तृतीय, एवं सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे एवं  प्रतियोगिता में भाग लेने वाले  सभी प्रतिभागियों  को श्री जगन्नाथ मेला समारोह  कमेटी की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button