मुरादाबाद
भाजपा द्वारा आपातकाल काला दिवस को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर व जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दिल्ली रोड स्थित राही होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम चौधरी भूपेंद्र सिंह और जितिन प्रसाद ने राही होटल परिसर में पौधारोपण किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना पढ़ते हुए बताया कि आज आपातकाल के 50 साल पूरे हो गए हैं। देश की जनता देख चुकी है कि लोकतंत्र की हत्या किसने की। पूरा देश समझ रहा है कि लोकतंत्र को नष्ट करने का जिम्मेदार कौन था। इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए कदम उठाए।लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
लोकतंत्र सेनानी कमलकांत राय ने कहा कि आपातकाल इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का प्रतीक था और इसे लागू करना इतिहास का काला दिन था, एक काला अध्याय था इससे हमारे संविधान की हत्या की गई थी और जिस पार्टी ने हत्या की वही आज संविधान की दुहाई दे रही है, यह और भी शर्मनाक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने निजी हितों को ध्यान में रखते हुए देश के संविधान को स्थगित करके आपातकाल लगाया था। आपातकाल का विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने विरोध किया इसका परिणाम यह हुआ कि पूरे देश में लाखों की संख्या में लोगों को जेल की काल कोठरियों में बंद कर दिया गया। इन सभी मीसा बंदियों ने जेल में विभिन्न प्रताड़नाएं झेली। आज हम उन्हीं लोगों और उनके परिजनों का सम्मान कर रहे हैं। उन्हीं के संघर्ष और त्याग का परिणाम हैं आज हमारा लोकतंत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद में कहा कि आपातकाल भारतीय संविधान पर कुठाराघात था। वर्तमान समय में चुनाव आयोग, मीडिया, न्यायपालिका पूरी तरह से स्वतंत्र हैं यही भारत का स्वरूप हैं और यही भारत की शक्ति हैं। जनता के मन से मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी है और जनता के अनुरूप ही कार्य कर रही है। इसके विपरीत आपातकाल में लोगों की आवाज दवाई गई प्रेस को कुचल दिया गया न्यायपालिका पर प्रहार किए गए लोकतंत्र सेनानियों ने बहुत ही अधिक प्रताड़ना झेली। भारत देश के इतिहास में ऐसा अध्याय दोहराया ना जाए इसीलिए आज हम एकत्रित हुए हैं।
आभार व्यक्त करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरिश भंडूला ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश लगातार प्रगति और विकास के पद पर अग्रसर है।
अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कमल कांत राय ने की और संचालन कार्यक्रम संयोजक भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी ने किया।
आपातकाल काला दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला अध्यक्ष आकाश पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, लोकतंत्र सेनानी कमल कांत राय, कार्यक्रम संयोजक भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी के अलावा
नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा शैफाली सिंह, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विजयभान सिंह, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल, पूर्व सांसद वीर सिंह, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, राजेश चुन्नू, डॉ केके मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, राजपाल सिंह चौहान, कमल प्रजापति, हरज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, मनोज गुप्ता, साध्वी गीता प्रधान, परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित, डॉ विशेष गुप्ता, शशि किरन, सुनीता शर्मा, शम्मी भटनागर, नत्थूराम कश्यप, दिनेश सिसोदिया, डॉ गौरव श्रीवास्तव, पार्षद सुरेंद्र विश्नोई, बाले चरण वाल्मीकि आदित्य शंखदार राजेश रस्तौगी, संजीव चौधरी, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, चंद्र प्रजापति, अंजू लोचब, सुनीता शर्मा, शशी किरण गेत्रपाल सिंह, मुकेश भारद्वाज, सुनीता सैनी, पूर्णिमा खन्ना शीतल राजपूत, सुषमा शरण, मनमोहन सैनी, हुकुम सिंह नवीन चौधरी चक्की चौधरी मयूर भाटिया सुमन देवी सिंपल चौहान पूजा राघव संजीव चौहान रजनी कांत जाटव राजेश गुप्ता कुलदीप नारायण विनोद शर्मा रमेश सैनी योगेंद्र रस्तौगी विशाल शुक्ला अमित शर्मा टीटू सैनी अभिषेक सुमित अग्रवाल मुनीन्द्र कुमार अशोक सैनी दीक्षांत चौधरी नितेश कुमार अंजू चौहान रंजना शर्मा सुनीता सैनी बबली यादव हेमा खत्री नीलम रस्तौगी द्रोपा देवी मधु बाला प्रीति कश्यप ज्योति बंसल लक्ष्मी बिश्नोई रेनू सिंह प्रिया अग्रवाल पूनम चौहान शोभा शर्मा गुड्डी चौहान पूनम सैनी रामचंद्र कश्यप अश्वनी शर्मा सौरभ सक्सैना भारत टंडन मिथुन शर्मा सोमपाल सिंह प्रजापति विशाल रस्तौगी विपिन प्रजापति गजेंद्र लोदी विजयपाल सिंह कपिल गुप्ता विशाल रस्तौगी प्रमोद शर्मा सौरभ सक्सैना राजीव बिश्नोई संजीव चौधरी बाल्मीकि हरिओम सैनी सुमित चौहान प्रशांत ठाकुर राजपाल नीरज कुमार सोनू छाबड़ा अनूप महरोत्रा विजय वर्मा मयंक कश्यप भाजपा महानगर, जिला एवं महानगरमंडल मंडल अध्यक्ष,मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण पार्षद गण शामिल रहे।
कार्यक्रम में इन लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया :
मुनिदेव शास्त्री, मोहनलाल, सोमदेव नागपाल, शिवेंद्र पाठक, शिवचरण लाल, मनोज गुप्ता, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, डॉ शरद गोयल, मोहनलाल, मयंक शर्मा, राजबहादुर, उर्मिला गुप्ता, उषा गुप्ता, रामवती शर्मा, शशि आर्य, विमला देवी ,राजेश्वरी त्यागी, सुधा रस्तोगी, सुरेंद्र अग्रवाल, संजय शंखद्धार, संदीप सिंघल, श्रीदेवी सिंह, छुट्टन लाल, कैलाश सिंह, अजय वीर सिंह, ओमप्रकाश पाठक ,राजीव पाठक, महेश वाल्मीकि, राजीव पार्थक आदि को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।





