धनबाद
कतरास के अमृत पार्क में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान
De-addiction campaign was run in Amrit Park of Katras

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास क्षेत्र के मां लिलोरी मंदिर स्थित अमृत पार्क में धनबाद नगर निगम द्वारा नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें कतरास नगर निगम के नगर प्रबंधक साबिर आलम के नेतृत्व में नगर निगम के सहकर्मियों ने लोगों को संदेश दिया कि ड्रग्स के कुचक्र से नाता तोड़ो और जीवन से नाता जोड़ो* धनबाद नगर निगम से आए पदाधिकारियो ने भी लोगों से नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर गार्डन सुपरीटेंडेंट नेहा एवं मनीष वेटरिनरी ऑफीसर दो दीपांजलि वार्ड सुपरवाइजरवाल्मीकि कुमार विक्की कुमार राहुल कुमार एक नंबर सीआरपी सरिता देवी दो नंबर सीआरपी गीता देवी तीन नंबर सीआरपी सावित्री कुमारी 6 नंबर सीआरपी गीता देवी प्रदीप कुमार रजक के अलावा और महिलाएं उपस्थित थे।



