उपायुक्त ने जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह- मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक में दिया जरुरी निर्देश
Deputy Commissioner gave necessary instructions in the review meeting of district level steering cum monitoring committee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह- मॉनिटरिंग समिति की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण की स्थिति, रसोइया का आयुष्मान कार्ड से अच्छादन, विद्यालयों में खाद्यान्न की प्रत्येक माह ससमय उपलब्धता एवं शत- प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति से सम्बन्धित समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बच्चों का उपस्थिति शत- प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिया। मिड डे मिल की निगरानी व प्रोटीनयुक्त भोजन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। जिला अन्तर्गत वैसे विद्यालय जिनकी बच्चों की उपस्थिति कम है,ड प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि बच्चों के माता-पिता से समन्वय स्थापित कर बच्चों को विद्यालय आने हेतु प्रेरित करे। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।



