समाजसेवी राज कंवर को मिला वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सुजानगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली सुजानगढ़ की सम्मानित नागरिक राज कंवर, धर्मपत्ती शंकरसिंह, को राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान, भारत की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें
समाज के प्रति उनकी निःस्वार्थ सेवा, सहयोग भावना और सतत सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। राज कंवर ने वर्षों से महिला
सशक्तिकरण, गरीबों की सहायता, शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल कायम की है। इस सम्मान से ना केवल सुजानगढ़ बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। समाज ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज कंवर जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की मान्यता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित करने वाला कदम है।



