गोड्डा

ड्राइविंग सीखने के दौरान कार में लगी आग, गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया

बायोडायवर्सिटी पार्क, गोड्डा में घटी घटना, फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले जलकर खाक हुई कार।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

गोड्डा : जिले के बायोडायवर्सिटी पार्क में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ड्राइविंग की प्रैक्टिस के दौरान एक कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक महिला कार से ड्राइविंग सीखने की कोशिश कर रहे थे। घटना के दौरान कोई जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार व्यक्ति पति अपनी पत्नी को गाड़ी चलाना सिखा रहे थे। तभी अचानक कार में तकनीकी खराबी आ गई और इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार में आग भड़क गई और कुछ ही मिनटों में वह धू-धू कर जलने लगी।घटना की सूचना मिलते ही आस-पास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और मदद में लग गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल की टीम पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।पीड़ित व्यक्ति की पहचान गोड्डा शहर के नहर चौक निवासी चंदन शाह के रूप में हुई है, जो हॉट बाजार क्षेत्र में दवाइयों का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी करीब छह साल पुरानी थी और अब तक कभी कोई समस्या नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, “हम रोजाना इस गाड़ी का उपयोग करते थे। आज अचानक ये हादसा हो गया, समझ नहीं आ रहा क्या तकनीकी खराबी आई।

गनीमत रही कि आग लगने से पहले ही कार में रखा अधिकांश सामान बाहर निकाल लिया गया था, जिससे किसी तरह की आर्थिक हानि सीमित रही।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या फिर इंजन में किसी अन्य तकनीकी खराबी की वजह से।
इस हादसे ने एक बार फिर वाहन चलाने के दौरान सावधानी और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया है। स्थानीय लोगों ने इस बात पर राहत जताई कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन साथ ही ड्राइविंग सीखने जैसे प्रयासों के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button