नमामि गंगे के काम मे खोदी गई सड़को की नही हुई मरम्मत
2 वर्ष से खुदी पड़ी पाइपलाइन, कई बार शिकायत करने पर अधिकारी कर रहे हैं लापरवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जालौन,डकोर। जालौन जिले के कई ग्रामों में नमामि गंगे की लापरवाही को देखते हुए ग्रामीण हो रहे हैं परेशान ऐसा ही एक मामला विकासखंड डकोर के ग्राम मोहम्मदाबाद में नमामि गंगे की ओर से एक टंकी बनाई गई है जो कि दलित बस्ती में बनाई गई थी दो वर्ष होने के बावजूद भी खुली हुई पाइपलाइन को अभी तक बंद नहीं किया गया जो कि जगह-जगह गंदगी पानी जल भराव आदि के कारण दलित बस्ती के लोग आने-जाने में परेशानी उठाते आ रहे हैं। विकासखंड डकोर के ग्राम मोहम्मदाबाद में नमामि गंगे द्वारा बनाई गई पेयजल टंकी को लेकर जगह-जगह पाइपलाइन खुली होने के कारण जल भराव गंदा पानी यही नहीं बल्कि दलित बस्ती के लोग आने-जाने के कारण बड़े परेशान हो रहे हैं इस बात की जानकारी कई बार संबंधित ठेकेदारों को बताया गया और शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है मौके पर मौजूद ग्रामीण मीरा देवी कुसमा देवी सत्तोदय पान कुमार विमल कस्तूरी देवी राजश्री देवी उषा रानी देवी राहुल दीनदयाल गुलाब सिंह नितिन सिंह अभी से भगवती अहिरवार ने बताया कि हम लोग रात में कोई समस्या हो जाती है तो स्टैंड तक जाने आने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है अगर यह लाइन नहीं सही करी गई तो इस बात की शिकायत जिलाधिकारी महोदय को लिखित प्रार्थना पत्र में नमामि गंगे के अधिकारियों के खिलाफ व ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही हेतु दी जाएगी


