मुरादाबाद
बच्चों के विवाद में युवक को पीटा, गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। नगर पंचायत ढकिया में बच्चों के झगड़े के बाद युवकों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ। इस घटना में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे चलाए और पथराव किया। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव किया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झगड़े में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया
नगर पंचायत ढकिया में बच्चों के विवाद में युवक को घर में घुसकर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर निवासी आरिफ और दानिश के बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर बच्चों में झगड़ा हो गया, देखते ही देखते बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़ गए, दोनों पक्षों में जमकर लाठी -डंडे चले, ईट पथराव होने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। झगड़े में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बीच बचाव किया, पीड़ित में थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने घायल का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती करा दिया, हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



