धनबाद में नये पुलिस कप्तान के आने के बाद अपराध का ग्राफ में आई गिरावट
After the arrival of the new police captain in Dhanbad, the crime graph has declined

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। यदि पुलिस प्रशासन चाहे तो कोई भी अपराधी अपराध करने के लिए सौ बार सोचेंगे। पहले अपराध का ग्राफ धनबाद में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था, पर जैसे ही नये पुलिस कप्तान की एंट्री की धनबाद में हुई, अपराधी पर लगाम कसना शुरू हो गया। पहले तो वाहन जांच के दौरान उन रसूखदारों के चार पहिया वाहनों का काला फिल्म उतर गया, फिर धीरे-धीरे अपराधी बिल के अन्दर दुबकने लगे। इसके बाद वह समय भी आया जब गैंगस्टर को भी नहीं बक्शा गया उनको भी भीड़भाड़ वाले इलाके में परेड करते हुए ले जाया गया। जिससे कुछ अपराधियों का मनोबल पर जैसे मानो सांप सुंघ गया हो अब बाइक चोरों पर सामंत आ गई है। एसपी के निर्देश पर जिले में बाइक चोरों का गिरोह बाइक समेत धर दबोचे गये । अब इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लूट हत्या डकैती जैसे अपराध पर अंकुश लगा तय है पुलिस प्रशासन अब रेस हो गई है और धनबाद में अपराधी घाघरा गए हैं और धीरे- धीरे अपराध का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है । यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन धनबाद में अपराध करने वाले सौ बार सोचेंगे।



