सिंगरौली

एनसीएल की निगाही परियोजना में सीएमपीएफ त्रिपक्षीय समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । गुरुवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में सीएमपीएफ त्रिपक्षीय समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक (निगाही),  सुमन सौरभ, क्षेत्रीय आयुक्त, सीएमपीएफ,  विनोद कुमार, सहायक आयुक्त, सीएमपीएफ,  नवीन निश्चल, उप महाप्रबन्धक (मानव संसाधन/सीएमपीएफ़)  संजय सिन्हा, परियोजना स्तरीय जेसीसी सदस्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समन्वय बैठक एवं पेंशन अदालत का आयोजन एनसीएल के पूर्व एवं वर्तमान कर्मियों की सीएमपीएफ एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के उद्देशय से किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी शिकायतकर्ताओं ने सीएमपीएफ एवं पेंशन भुगतान संबंधी समस्याएँ सामने रखीं तथा परियोजना से सीएमपीएफ टीम द्वारा कई समस्याओं का निराकरण किया गया । इसके अतिरिक्त अन्य लंबित मुद्दों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा समय-समय पर पेंशनभोगियों की शिकायतों के त्वरित निपटान एवं कर्मी कल्याण हेतु ऐसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button