मुरादाबाद
जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मुरादाबाद शहर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद्र भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाना अनिवार्य
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।



