सिंगरौली

 गुम नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी एवं छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर किया गया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
सिंगरौली । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार दिनांक 01 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी सुनिश्चित करना तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सायबर अपराध एवं सामाजिक दुष्प्रवृत्तियों से बचाव हेतु जागरूक करना है। कार्यक्रम रीवा जोन पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में महिला सुरक्षा शाखा एवं थाना माड़ा पुलिस टीम द्वारा संजय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माड़ा में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर निरीक्षक  शिवपूजन मिश्रा, एसआई प्रीति साकेत, एएसआई अशोक सिंह तोमर, हेड कॉन्स्टेबल नूर आलम, आरक्षक आविद कुरैशी सहित माड़ा थाना स्टाफ एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सायबर सुरक्षा, गुमशुदगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन 1090, बाल हेल्पलाइन 1098 एवं आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें।
थाना एवं चौकियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमः
थाना मोरवा
“मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुशवई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक यू.पी. सिंह, उप निरीक्षक अर्चना धुर्वे, उप निरीक्षक एन.पी. तिवारी, प्र.आर. 295 अजीत सिंह एवं प्र.आर. 243 रामकली पनिका उपस्थित रहे। लगभग 100 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
थाना विंध्यनगर
“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सरस्वती विद्या मंदिर विंध्यनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक प्रियंका मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुनिन्द्र राणा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं लगभग 250 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को आत्म-सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं बालिकाओं के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई।
थाना सरई
“मुस्कान विशेष अभियान” के तहत शासकीय सीएम राज हायर सेकेंडरी स्कूल सरई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया, सहा. उप निरीक्षक संतोषी सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक गुलराज सिंह उपस्थित रहे। लगभग 100 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
महिला थाना
दिनांक 04/11/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिहरा में “मुस्कान विशेष अभियान” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा, स.उ.नि. पुष्पा गिरी, प्र.आर. 337 अखिलेश एवं प्र.आर. 387 बेलकली सिंह उपस्थित रहे। लगभग 200 छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1098, 112) के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई।
थाना नवानगर
पुलिस टीम द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय नवानगर में लगभग 60 छात्र-छात्राओं को “मुस्कान अभियान” के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उनि आर.के. वर्मा, ASI डॉ. अजीत सिंह, ASI दिनेश कुमार, प्रआर 426 जितेन्द्र सेंगर, प्रआर 305 प्रवीण सिंह, प्रआर 178 जगदीश तिवारी, एवं आरक्षक 82 अमृत राजपूत उपस्थित रहे
चौकी निवास
पुलिस टीम द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल महुआ गांव, निवास में लगभग 50 छात्र-छात्राओं को “मुस्कान अभियान” के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ASI त्रिवेणी पाल, आरक्षक 534 प्रवीण पांडे एवं आरक्षक 495 सतेन्द्र पांडे उपस्थित रहे।
सिंगरौली पुलिस द्वारा संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत जिलेभर के विद्यालयों में निरंतर इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों एवं बालिकाओं में सुरक्षा जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button