खैरथल

गिव अप अभियान: अपात्र को बाहर, पात्र को अधिकार – खाद्य मंत्री का आह्वान प्रभावशीलता की ओर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग व उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति जानी।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘गिव अप’ अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से सब्सिडी वाले राशन का त्याग करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद और पात्र लाभार्थियों तक खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुँच सके। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि पात्र उपभोक्ताओं की शीघ्र पहचान कर उन्हें योजना से तुरंत जोड़ा जाए।उन्होंने अपात्र लाभार्थियों से सब्सिडी वापसी का लक्ष्य तय किया।
उन्होंने जिला रसद अधिकारी को सभी उचित मूल्य की दुकानों पर पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए इसके साथ ही पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे कैंपों में लाभार्थियों की पात्रता की जांच कर योजना से जोड़ने तथा अपात्र लोगों को गिव अप अभियान के तहत योजना से हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने खाद्य सामग्री वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति, वितरण की पारदर्शिता, शिकायत निवारण तंत्र और उपभोक्ता अधिकारों को लेकर चर्चा की।
बैठक के पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मंत्री गोदारा ने बताया की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है, वहीं “गिव अप” अभियान के माध्यम से अपात्र व्यक्तियों को स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना से नाम हटाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेशभर में 21 लाख लोगों ने सब्सिडी छोड़ी है और राज्य में 37 लाख नए पात्र योजना से जोड़े जा रहे है। अभियान के तहत खैरथल-तिजारा जिले में 38376 अपात्र लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी छोड़ दी है। वही जिले में वर्ष 2022 में 22855 परिवारों में आवेदन किया जिसमें से अभी तक 7619 परिवारों को योजना से जोड़ा गया एवं 3213 परिवारों को अपात्र पाए जाने पर उनके आवेदन को निरस्त किया गया तथा वर्ष 2025 में अभी तक 7300 परिवारों ने आवेदन किया जिसमें से 3820 परिवारों को योजना से जोड़ा गया एवं 141 परिवारों को योजना में अपात्र पाए जाने पर आवेदक को निरस्त किया गया तथा शेष को भी लाभार्थी की जांच कर योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि  उन्होंने कहा सक्षम व्यक्ति द्वारा 30 जून तक सब्सिडी नहीं छोड़ी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि मई माह तक सभी उचित मूल्य दुकानों के डीलर का बकाया कमीशन भी जारी कर दिया गया है।
बैठक में जिला कलक्टर किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  साहू, रसद अधिकारी राकेश सोनी, तिजारा पंचायत समिति प्रधान जेपी यादव, कोटकासिम पंचायत समिति प्रधान संता देवी, किशनगढ़ बास पंचायत समिति प्रधान बीपी सुमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला रसद विभाग के अधिकारियों सहित अन्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button