मुरादाबाद
अज्ञात चोरों द्वारा कुमल लगाकर सोने चांदी के जेवरात व दस हजार की नकदी की चोरी से क्षेत्र में दहशत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद । भोजपुर सिरस्वा दौराहा चौकी क्षेत्र के गांव मिलक गोधी में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे दीवार में कुमल लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, प्रार्थी दिलशाद पुत्र छुट्टन निवासी गांव मिलक गोधी थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि के लगभग 2:00 बजे घर के पीछे से दीवार में कुमल लगाकर मेरे घर के कमरे में घुस आए, और घर में रखा सामान एक सोने का पैंडिल, दो जोड़ी चैन, तीन डेगची तांबे की कीमती कपडे एल्मुनियम के बर्तन घड़ी व दस हजार रुपए की नकदी सहित चोर चोरी कर ले गए, इतना ही नहीं प्रार्थी ने बताया लगभग पिछले छह: माह पूर्व भी मेरे यहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, तथा इसी लिए चोरों के हौसले बुलंद हो गए, और फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, तथा स्थानीय पुलिस द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया और चोरों ने चोरी की बड़ी बारदात को अंजाम दिया, जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है




