मुरादाबाद

ग्रामीणों ने छह वर्ष से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर , एसडीओ को दिया ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मिलक अमावती के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गांव में छह वर्ष से फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर पीपलसाना बिजली घर पर तैनात उप खंड अधिकारी अंकित को ज्ञापन सौंपा है।
एसडीओ अंकित को दिये ज्ञापन में ग्रामीणों प्रकाश सिंह,विशाल शर्मा, विपिन चंद्रा, अमित शर्मा,शेर सिंह, राजेश, राहुल,राजू और अमित ने कहा है कि 25वर्ष पहले गांव में 63केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली की आपूर्ति शुरू की गई थी। गांव की आबादी और विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने पर विभाग ने 8वर्ष पूर्व गांव में 25केवी का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया था। वर्ष 2019में आंधी में जिन पोलों पर  ट्रांसफार्मर रखा था वह टूट गये। इस कारण 25 केवी का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया जो आज तक वैसा ही पड़ा हुआ है।बिजली विभाग से पोल लगाकर ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने को लेकर पत्राचार एवं मौखिक अनुरोध भी किया पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है,साथ ही बिजली के कनेक्शन भी बढ़ रहे हैं।पूरे गांव को आज भी 63 केवी का ट्रांसफार्मर बिजली की आपूर्ति कर रहा है। भार अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर फुंकने से कई दिनों तक पूरे गांव में अंधेरा पसरा रहता है।‌ गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ने से परेशानियां बढ़ रही हैं। उप खंड अधिकारी पीपलसान ने ग्रामीणों की समस्या सहानुभूतिपूर्वक सुनी और अग्रिम कार्रवाई करने के लिए जहांगीरपुर बिजली घर पर तैनात जेई को साईड की जांच कर नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button