अमेठी

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी जायस। आगामी त्यौहार मोहर्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में ताजियादार,धर्मगुरु समेत कस्बे व क्षेत्र के संभ्रांत लोग हुऐ शामिल।
मोहर्रम त्यौहार को लेकर जायस कोतवाली में नव नियुक्त सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र व कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने त्यौहार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण ढंग के साथ मनाने की अपील की। सीओ ने कहा कि त्यौहार में माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी उनको चिन्हित कर उनके खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर मसरूर नकवी,सभासद फहीम सिद्दीकी,समाज सेवी शकील इदरीसी, इरफ़ान बाबा,साकिब हसन व कस्बे के संभ्रांत व्यक्ति रहे मौजूद।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button