गोड्डा

सिंहेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावणी महाकुंभ महोत्सव की तैयारी तेज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
पोड़ैयाहाट : आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के केंद्र सिंहेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रावणी महाकुंभ महोत्सव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। प्रखंड अंतर्गत बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम शिवनगर, मोहानी, डाड़ै में श्रावणी महाकुंभ महोत्सव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। वहीं कार्यक्रम को लेकर सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे पदाधिकारियों ने मंदिर समिति  एवं स्थानीय लोगों से बातचीत की।
मंदिर प्रागंण में बाबा सिंहेश्वर नाथ सेवा समिति एवं विकास ट्रस्ट के द्वारा जानकारी दिया गया कि 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आगामी 11 जुलाई को मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रदीप यादव द्वारा भव्य धार्मिक, संस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर बाबा सिंहेश्वर नाथ सेवा समिति एवं विकास ट्रस्ट को इस क्षेत्र के लगभग 31 गांव के श्रद्धालुओं ने समर्थन किया। उक्त जानकारी वहां के पंडा मनीष सिंह ने दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button