अमरोहा
अमरोहा कोर्ट में सुरक्षा जांच
एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम और डॉग स्क्वायड ने की चेकिंग, मॉक ड्रिल भी हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : न्यायालय परिसर में गुरुवार को व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया।
एएस चेक टीम, डॉग स्क्वायड, स्वाट टीम और अग्निशमन टीम ने संयुक्त रूप से अभियान में हिस्सा लिया। टीमों ने न्यायालय परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। न्यायालय में आने-जाने वाले सभी लोगों की तलाशी ली गई
सुरक्षा टीम ने परिसर में लगे मेटल डिटेक्टर, स्कैनर मशीन और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। हैंड सेट की कार्यप्रणाली भी जांची गई। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
इस अभियान में न्यायालय सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मौजूद रहे। साथ ही अग्निशमन दल प्रभारी रजा हुसैन, एएस चेक टीम प्रभारी सतीश चौधरी और स्वान दल टीम प्रभारी सन्नी राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।



