जालौन

कालपी में बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल सम्पन्न

NDRF-SDRF टीमों ने किया सफल रेस्क्यू अभ्यास

 

कालपी (जालौन) । उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील कालपी के बिहारी जी घाट पर राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार के निर्देशन में हुई इस ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ आपदा की स्थिति में विभागीय समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना रहा।

अभ्यास में बाढ़ के कारण मार्ग अवरुद्ध होना, नाव पलटना, राहत शिविर स्थापना जैसी स्थितियों की परिकल्पना की गई। इस दौरान इंसीडेंट कमांड पोस्ट, स्टेजिंग एरिया, राहत वितरण आदि का व्यावहारिक प्रदर्शन हुआ। NDRF, SDRF और PAC की टीमों ने डूबते लोगों का रेस्क्यू, राहत सामग्री वितरण और प्राथमिक उपचार जैसी कार्रवाइयों का मॉक अभ्यास कर अपनी तैयारियां दर्शाईं।

ड्रिल में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत, राजस्व, पंचायत विभाग, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, होमगार्ड, सफाईकर्मी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उप जिलाधिकारी कालपी ने इंसीडेंट कमांडर की भूमिका निभाई। इस अभ्यास को लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा पर्यवेक्षित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button