मेरठ

मवाना में किया गया बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। बाढ़ आपदा से सुरक्षा बचाव के लिए पूर्व तैयारी तथा प्रभावी बाढ़ आपदा प्रबन्धन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मेरठ द्वारा भीकुंड घाट पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह मॉक एक्सरसाइज प्रदेश के 44 जनपदों की 118 तहसीलों में एक साथ आयोजित की गई।

इस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन प्रशासन की बाढ़ पूर्व तैयारियों को और मज़बूत करना तथा बाढ़ आने के दौरान प्रभावित व्यक्तियों के लिए राहत बचाव कार्यों के पूर्व अभ्यास के उद्देश्य से किया गया। मॉक एक्सरसाइज में राजस्व विभाग, जिला आपदा प्रबन्धन विभाग, पुलिस, 24 राजपूत रेजिमेंट, 10 असाम रेजिमेंट, बाढ़ पीएसी, चिकित्सा विभाग, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, पशु पालन विभाग, सिंचाई विभाग, आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, आपदा मित्र, सिविल डिफेंस तथा तहसील मवाना के स्थानीय नाविक एवं गोताखोरों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया। इस मॉक एक्सरसाइज के दौरान बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने, नाव पलटने तथा डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने जेसे परिदृश्यों पर मॉक अभ्यास किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा.), एसपी देहात, लेफ्टिनेंट जनरल 24 राजपूत रेजिमेंट, मेजर 10 असाम रेजिमेंट, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी मवाना, तहसीलदार मवाना, एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर एवं आपदा विशेषज्ञ आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button