मेरठ

जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वासन के संबंध में जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में विकास खण्डवार चिन्हांकन शिविर आयोजित कर चिन्हित बच्चों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत कराकर, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य विकास विभाग दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास एवं पुर्नवासन हेतु कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त कार्यक्रम उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किये जा रहे है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाये। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button