पाकुड़

विधायक निसात आलम के निर्देश पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में हर्ष

Electricity transformer installed on the instructions of MLA Nisat Alam, villagers are happy

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। प्रखण्ड के नरोत्तमपुर पंचायत अन्तर्गत जोगीगड़िया, इशाकपाड़ा गांव में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की हो रही असुविधाओं को देखते हुए विधायक निसात आलम के निर्देश पर शुक्रवार को 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लग जाने के से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई। मौके पर मुखिया पति अशरफ, अंजारुल इस्लाम, अनारुल इस्लाम, सरफराज रहमान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button