बेतुल

बैतूल बस स्टैंड की जर्जर सड़क से यात्री हलाकान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शहर की दो प्रमुख सड़कों पर 3 करोड़ रुपये की लागत से व्हाइट टॉपिंग सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग की देखरेख में किया जा रहा है, जिससे शहर के मुख्य मार्ग तो जल्द ही चमकने वाले हैं, लेकिन कोठीबाजार बस स्टैंड के अंदर की सड़क की हालत बदहाल है। यहां कोई मरम्मत का काम नहीं हुआ है।
कोठीबाजार बस स्टैंड से प्रतिदिन सैकड़ों बसों का संचालन होता है। जहां ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों तक लोग बसों के माध्यम से सफर करते हैं। लेकिन बारिश के इन दिनों में यह सड़क गड्ढों से भरी हुई है और जगह-जगह जलभराव हो रहा है। जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड के अंदर खड़े यात्रियों ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर जाती है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार यात्रियों के फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।
बस ऑपरेटरों और ड्राइवरों का भी कहना है कि गड्ढों के कारण बसों को पार्किंग में लगाना मुश्किल हो जाता है फिर भी नगर पालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यात्रियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि कोठीबाजार बस स्टैंड परिसर की जर्जर सड़क की मरम्मत तुरंत करवाई जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और साफ वातावरण मिल सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button