क्राइमहापुड़

दो अधेड़ लोगों ने दो मासूम बच्चियों से की छेड़छाड़।

भीड़ ने अय्युब पुत्र मौहम्मद दीन और इलाही पुत्र नाजर को दबोच कर पुलिस को सौंपा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरगेट चौकी क्षेत्र में दो छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों ने सिकंदर गेट क्षेत्र स्थित  पानी की टंकी के नीचे खेल रही 6 और 8 वर्षीय दो बच्चियों के साथ गलत हरकत कर दी । इसी बीच किसी व्यक्ति ने उन्हें देख लिया और मौके पर भीड़ जमा हो गई । मौके पर पहुंची भीड़ ने दोनों व्यक्तियों को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया । फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान के रहने वाले

दो अधेड़ उम्र के आरोपियों अय्युब पुत्र मौहम्मद दीन और इलाही पुत्र नाजर

 

ने क्षेत्र की दो मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने पास पानी की टंकी के नीचे सुनसान जगह बुला लिया और मौका पाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे । जब दोनों व्यक्तियों ने जबरन बच्चियों को छूने की कोशिश करी तो उनकी आवाजें सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने यह सब देख लिया और वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लगभग 55 वर्ष की उम्र के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी । मामले की जानकारी होते ही हापुड नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

पीड़ित ने बताया कि : एक मेरी भतीजी है और दूसरी इनकी बेटी है । मोहल्ले के ही यह दोनों बच्चियों को पानी कि टंकी के नीचे लेकर आए थे , अश्लील हरकत कर रहे थे , हमें जानकारी हुई तो हमने पुलिस बुलाई जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। सी ओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि, पीड़ित परिवार की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button