लातेहार

झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा आयोजित कर शिबू सोरेन की बेहतर स्वास्थ्य के लिए की प्रार्थना

JMM workers organized a prayer meeting and prayed for the better health of Shibu Soren

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला अन्तर्गत बालूमाथ प्रखण्ड के झामुमो अध्यक्ष प्रदीप गंझु के नेतृत्व में बालूमाथ प्रखण्ड कमेटी झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना किया । प्रार्थना सभा का आयोजन बालूमाथ सरना भवन में किया गया था । जहां विशेष पूजा अर्चना की गई ।मौके पर प्रदीप गंझु ने बताया कि झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के कारण झामुमो परिवार चिंतित है ।उन्होंने शिबू सोरेन के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना किया। मौके पर जिला संयुक्त सचिव ऐश्वर्य उरांव प्रखंड सचिव कपिलदेव उरांव मीडिया प्रभारी मो अतीक अंसारी,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना उरांव,पंचायत अध्यक्ष धाधू बिरणदेव उरांव पंचायत अध्यक्ष चेताग अमित उरांव,प्रखंड अध्यक्ष बरियातू राजेंद्र गंझु,पंचायत अध्यक्ष बसिया साबिर अंसारी सदस्य पूनम देवी धाधू पंचायत सचिव गुड़िया देवी,सिकंदर उरांव,वीरेंद्र उरांव संजय उरांव,नारायण उरांव बाबूलाल गंझू अमन भोक्ता फूलमती देवी माइकल कुजूर सुधा कुमारी अजीत उरांव राजेंद्र उरांव रामलाल उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button