पाकुड़

खेल संघों के प्रतिनिधियों से खेल विकास को बढ़ावा देने पर दिया जोर- डीसी

Emphasis on promoting sports development from representatives of sports associations- DC

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना था। उपायुक्त मनीष कुमार ने सर्वप्रथम सभी खेल संघों के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचय प्राप्त किया एवं संबंधित खेल संघों से उनके क्रियाकलाप के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेलों के समग्र विकास हेतु सभी संघों का सहयोग आवश्यक है।उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखण्डों में विभिन्न खेलों के डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी खेल संघों को निर्देश दिया गया कि वे अपना मान्यता संबंधी कागजात एवं अपनी कार्य योजना, वार्षिक खेल कैलेंडर एवं अपनी समस्या जिला खेल कार्यालय को उपलब्ध करायें। साथ ही खेल संघों को समय-समय पर साफ सफाई अभियान एवं खेल गतिविधि आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिले में खेल की आधारभूत संरचना कैसे तैयार की जाए इस पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने एनएसएस, एनसीसी एवं एनबाईके को भी जिले में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, अध्यक्ष पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ अम्लान कुसुम सिन्हा, महासचिव पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ रणवीर सिंह, उपाध्यक्ष पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ सुजीत विद्यार्थी, सचिव पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ प्रणय तिवारी, प्रकाश सिंह, उमर फारूक, जवाहर सिंह, हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, गौरव कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button