अमरोहा

देहरादून में बहे मजदूरों के शव 250 किलोमीटर दूर मिले

नदी से बजरी निकालते समय तीन मजदूर बहे थे, सहारनपुर में मिली लाश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
देहरादून के बज्रवाला गांव में नदी से बजरी निकालने के दौरान तीन मजदूर तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो मजदूरों का शव करीब 250 किलोमीटर दूर सहारनपुर तथा दूसरे का हरियाणा के करनाल में मिला हैं। रक्षाबंधन के दो दिन बाद अमरोहा के रेहरा थाना क्षेत्र के 11 मजदूर बजरी निकालने का काम कर रहे थे। अचानक पानी का बहाव तेज होने से पुष्पेंद्र, पीतम और पंकज बह गए। पंकज का शव 60 किलोमीटर दूर पहले ही मिल गया था। पीतम का शव हथिनीकुंड बैराज सहारनपुर के पास मिला। जबकि पुष्पेंद्र का शव हरियाणा के करनाल के नजदीक बरामद हुआ। दोनों मृतक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील के रहने रहरा के रहने वाले थे। शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। अब उन्हें उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। इस घटना ने नदी किनारे काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button