कानपुर

थाना जूही में पीस कमेटी की मीटिंग की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना जूही में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि साथ ही ताजिया रखने वाले,जुलूसों के आयोजकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में मोहर्रम के सभी जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए जुलूस आयोजको से बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपील की गई। जगन्नाथ रथ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी बिंदुओं पर वार्ता की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों से त्योहारों में आराजकता फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने/कराने हेतु सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। मीटिंग में एसएचओ जूही व सम्बंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button