झांसी
स्कूल विलय के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी l यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा को मांग पत्र सोपा जिसमें सरकार के द्वारा काम छात्र संख्या के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों के विलय करने
पर आपत्ति जताई गई तथा सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की गई ।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रेरणा से गांव-गांव प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गई थी ताकि हर बच्चे को उसके निकटतम स्थान पर निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके मगर वर्तमान सरकार काम नामांकन के आधार पर विद्यालयों को बंद कर रही है जिससे बच्चों एवं बालिकाओं की शिक्षा पर विपरीत असर पड़ेगा तथा ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंकित बाबू राय मंत्री प्रशांत दीप बाजपेई वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष रोहित सोनी जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सुमन जिला प्रवक्ता गौरव तिवारी दिनेश कुमार घोसिया सुनील वर्मा अभिषेक द्विवेदी शैलेंद्र साहू सूर्य प्रताप सिंह विश्वेश्वर सिंह मौजूद रहे ।

