अमरोहा

कांवड़ यात्रा से पहले अमरोहा पुलिस अलर्ट

डीजे की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, तेज आवाज पर रोक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सावन माह की कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने सोमवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। सभी थानों में अमन कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। डीजे संचालकों को निर्देश दिए गए हैं।
डीजे की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। तेज आवाज या धमक वाले डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय आम लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। एसपी ने विश्वास जताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस वर्ष की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button