मेरठ

पन्द्रह दिवसीय साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय कार्यशाला-2025 का हुआ समापन

दो सप्ताह तक चली राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेशदिल्लीमहाराष्ट्रहरियाणाअसमआंध्रप्रदेशपंजाबराजस्थानमध्य प्रदेशबिहार समेत देश के 26 राज्यों के पांच सौ पचास से अधिक आईटीलॉइंजीनियरिंगप्रबंधन के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग दिनों में देश के दो दर्जन से अधिक साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट ने सिखाए विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से निपटने के गुर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में पिछले दो सप्ताह से चली आ रही साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय कार्यशाला-2025 का शानदार समापन हो गया। इस पन्द्रह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में देश के 26 राज्यों के 550 से अधिक प्रतिभागियों को दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम, भोपाल से आए दो दर्जन से अधिक विख्यात साइबर एक्सपर्ट ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से निपटने के गुर सिखाए।

समापन पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी के साथ मिलकर सभी प्रतिभागियों एवं साइबर एक्सपर्ट को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में पिछले दो सप्ताह से चली आ रही साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय कार्यशाला-2025 के समापन समारोह का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.(डा.) कृष्ण कान्त दवे, कार्यक्रम मुख्य कोआर्डिनेटर पुलिस उपाधीक्षक अंजलि कटारिया, डा. मधु चतुर्वेदी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि एसपी. अमित कुमार आनन्द ने कहा कि देश एवं पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के मकड़जाल को तोड़ने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ देश के प्रबुद्ध नागरिक, होनहार-जागरूक स्टूडेंट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी एक साथ मिलकर काम करना होगा, ताकि इन साइबर अपराधियों के हौसलें एवं नेटवर्क को तोड़ा जा सके। इसी उद्देश्य के साथ इस राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन बेहद सफल रहा, जिसमें पुलिस के साथ-साथ श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का बेहद प्रभावी योगदान रहा। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. (डा.) पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडेमिक डा. राजेश सिंह, पीआरओ डा. श्रीराम गुप्ता, डा. सुमन कश्यप, साइबर एक्सपर्ट भानु शर्मा, डा. विकास पाण्डेय, डा. स्नेहलता गोस्वामी, दीक्षा, डा. अमित कुमार, नागेन्द्र सिंह, कैमरामैन प्रितपाल एवं मेरठ परिसर से डा. प्रताप और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button