अलवर
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया बाला किला सड़क का निरीक्षण क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत कराने के साथ सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज पीडब्ल्यूडी एवं यूआईटी के अधिकारियों की टीम के साथ प्रतापबंध से बाल किला का दौरा कर लैण्ड स्लाइडिंग से क्षतिग्रस्त हुई सडक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने विगत दिनों लैंड स्लाइडिंग से प्रताप बंध से बाला किला तक की सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे क्षतिग्रस्त सडक की अस्थाई रिस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत कार्य में मानकों के अनुरूप गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि सडक के स्थाई मरम्मत के लिए विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को यथाशीघ्र स्वीकृत करावे। उन्होंने यूआईटी द्वारा 10 लाख रूपये की लागत राशि से सडक के साथ वाटर-वे (बरसाती ड्रेनेज नाली) के कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण कर अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि सड़क की सुरक्षा के लिए सड़क के साथ बनी ड्रेनेज नाली की सफाई व मरम्मत कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करावे। उन्होंने प्रतापबंध से बाला किला तक की सडक पर बनाए गए स्टेट टाइम के समय के 32 अंडर ग्राउंड वाटर-वे की निगरानी रखने एवं साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
इस दौरान पीडब्ल्यूडी की अधिशाषी अभियंता अल्का व्यास, यूआईटी के अधिशाषी अभियन्ता कुमार संभव अवस्थी एवं पं. जले सिंह, सतीश यादव, जीतेन्द्र राठौर, लोचन यादव, प्रकाश अडीचवाल, अरुण जैन मौजूद रहे।



