धनबाद

ट्रक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गोविंदपुर पुलिस ने धर दबोचा

Govindpur police arrested three members of a truck thief gang

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। पुलिस को फिर से एक बार बड़ी सफलता मिली है। धनबाद पुलिस के बरीय अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गोविंदपुर थाना पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा है। उनके पास नगर 10 लाख पांच हजार ,11 ट्रक के पार्ट्स , गैस कटर एवं तीन मोबाइल फोन बरामद की गई है। आपको बताते चले की गोविंदपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी विष्णु प्रसाद रावत के नेतृत्व में छापा मारकर ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन ट्रक चोर गिरोह के सदस्य मुख्तार अंसारी दिलीप ठाकुर एवं रजीबुल शेख उर्फ राजीव को मौके से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धनबाद मुख्यालय 1 डीएसपी शंकर कांति ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक डेढ़ दो माह पहले से ही ट्रक चोरी का मामला प्रकाश में आ रहा था। धनबाद के वरीय अधीक्षक के निर्देश पर हमने कमेटी बनाकर जाल बिछाया और यह बहुत हद तक सफल हुआ और इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। गिरोह के बाकी सदस्यों की खोजबीन की जा रही है। जल्दी ही ट्रक चोर गिरोह के सभी सदस्यों को पुलिस प्रशासन अपने कब्जे में ले लेगी। वही इस वृतांत में संलिप्त उल्लेखनीय रजीबुल शेख उर्फ राजीव पाकुड़ जिले के बताये जा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button