मुहर्रम को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक, की अपील
A meeting of the peace committee was held regarding Muharram and an appeal was made

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पवित्र मुहर्रम अन्य के ध्यानार्थ विधि व्यवस्था संध्यानार्थ में सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हिरणपुर थाना सभागार में शान्ति समिति की आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बुद्धिजीवियों ने त्यौहार को लेकर कई अहम सुझाव साझा किया। तत्पश्चात विधि व्यवस्था संध्यानार्थ में सुरक्षा व्यवस्था अन्य को लेकर विशेष चर्चाएं की गई। वही त्यौहार को लेकर थाना क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने, सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने व ग़लत अफवाहों से बचने की अपील की गई । अप्रयोजनीय गतिविधियों नजर आने पर सख्त कार्रवाई करने समेत आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की गई। बैठक में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



