पाकुड़

सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार ग्रामीणों को उजाड़ने से पहले उन्हें बताया जाय उपयुक्त

As per the Supreme Court guidelines, before displacing villagers, they should be informed about the appropriate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष सह समाज सेवी विजय कुमार झा ने विस्थापन को लेकर एक विशेष परी चर्चा में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के आधार पर कहीं भी किसी को उजड़ने से पहले उन्हें दूसरी जगह बसाने की प्रक्रिया है। ऐसे ही एक बार महाराष्ट्र में भी इसी तरह का एक मामला आया था जब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था तब सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश आया था कि कोई भी कंपनी यदि वहां के लोगों को हटाते हैं तो पहले उनको बसाने के लिए इंतजाम करने होंगे यदि कुम्हार टोला बस्ती के ग्रामीण सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए तो न जाने कितने लोग पर गाज गिर सकती है यह बताना मुश्किल है। हम ग्रामीणों की ओर से बीसीसीएल के पदाधिकारी से अपील करेंगे कि इन्हें उजड़ने से पहले उन्हें कहीं बसाए। यदि बीसीसीएल के पदाधिकारी ग्रामीणों से मौखिक रूप से या आश्वासन दिया है तो कहीं ना कहीं मौखिक आश्वासन भी सटीक बैठता है लेकिन यदि आश्वासन देकर मुकर जाते हैं तो ग्रामीणों पर या धोखा होगा। आपको बताते चले कि सोमवार को बीसीसीएल के पदाधिकारी पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षी वार्ता में बीसीसीएल द्वारा मौखिक रूप से बहुत जल्द खाली जमीन पानी बिजली मंदिर स्कूल एवं स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधा ग्रामीणों को मुहैया करायेगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button