मोदीनगर

मोदीनगर में पत्रकार को जान से मारने की धमकी,  पुलिस ने दर्ज किया केस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मोदीनगर : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कार्रवाई होटल सीलिंग की खबर पर की रिपोर्टिंग करने पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बिट्टू शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। पत्रकार ने पुलिस को शिकायत दी है , जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पत्रकार बिट्टू शर्मा हरमुखपुरी कॉलोनी के रहने वाले हैं और एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले जीडीए द्वारा मोदीनगर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया और तीन होटलों को सील किया गया था। उन्होंने इस कार्रवाई की खबर अपने चैनल पर प्रसारित की।

इसके बाद उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को होटल का मालिक बताया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि खबर चलाने की सजा भुगतनी पड़ेगी।

पुलिस ने मीडियाकर्मी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित की पहचान में जुटी हुई है।
पत्रकार बिट्टू शर्मा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मोदीनगर के पत्रकार समुदाय में गहरा आक्रोश है। पत्रकारिता से जुड़े अन्य सभी साथियों ने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button