मोदीनगर

मोदीनगर में रालोद का सदस्यता अभियान  सपा के कई पूर्व नेता हुए शामिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मोदीनगर : राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता अभियान के दौरान कई समाजवादी पार्टी के पूर्व नेताओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। संतपुरा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में बागपत-मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मुख्य अतिथि रहे।

सांसद ने सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज त्यागी और पूर्व जिला सचिव सीताराम सेन समेत कई नेताओं को रालोद की सदस्यता दिलाई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं। प्रतिनिधि नियुक्ति की अफवाहों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र में 24 घंटे जनता के बीच रहते हैं,

डॉ. अरुण त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, कुंवर अय्यूब अली, प्रदेश सचिव रणवीर दहिया समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button