मेरठ

युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस’ लॉन्च किया है। अमित पालटा (चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर) ने कहा, यह एक मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट है, जिसे ग्राहकों को दीर्घकालिक रूप से संपत्ति बनाने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस प्रोडक्ट को सिर्फ 1000 रुपए की मासिक प्रीमियम पर खरीदा जा सकता है। इससे युवा ग्राहक आसानी से नियमित निवेश कर सकते हैं और अपने लंबे समय के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं। इसमें जीवन बीमा का लाभ भी शामिल है, जिससे ग्राहक के न रहने पर उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button